समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग समाजवादी पार्टी के वोट से जीतकर गए हैं, वे भाजपा के वोट से कैसे जीतेंगे। उन्होंने कहा, अगर भाजपा माइक्रोस्कोप से भी मैनेजमेंट करेगी, तब भी हार जाएगी। अखिलेश यादव ने विकास कार्यों के धन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि “विकास का पैसा जेबों में गया। साथ ही उन्होंने साधु-संतों के कथित अपमान का मुद्दा भी उठाया।