फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 60-70 लाख रुपये जमीन में निवेश की जानकारी बनी जानलेवा, केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या

केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (एएनएस) और केशवनगर निवासी पवन कुमार गर्ग (42) की जमीन में 60 से 70 लाख रुपये निवेश करने की जानकारी उनके लिए जानलेवा साबित हुई। डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद के मुताबिक, लुधौली, इटौंजा निवासी नितिन मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पवन को फिरौती के लिए अगवा किया और उनकी हत्या कर दी। पवन के साथ गए उनके साथी सचिन विश्वकर्मा की भी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में नितिन मिश्रा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के शव सीतापुर में घाघरा नदी में फेंके जाने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें नदी में दोनों के शवों की तलाश कर रही हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें