फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 3,567 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए पिछली सरकारों में सरकारी भर्तियों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जेलों में जश्न मन रहा है, भैया आएंगे, जेल के फाटक टूटेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि पहले प्रदेश का क्या हाल था और अब क्या हाल है। उनके संबोधन में “पर्ची-खर्ची पर नौकरी लगती थी” का भी जिक्र आया। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्तियों में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता और 2,372 सहायक अध्यापक शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें