बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 29 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने प्रेसवार्ता की। समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक विक्रम सिंह ने समारोह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।