फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सभा खेड़ा में मारपीट के बाद युवक की मौत, चार लोग हिरासत में

पीजीआई थाना क्षेत्र के सभा खेड़ा में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मारपीट में घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सभा खेड़ा निवासी 26 वर्षीय प्रवीण पुत्र रमाशंकर उर्फ राममिलन गुरुवार शाम घायल अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बाद में ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रवीण शराब पीने का आदी था। वह अक्सर हनुमान के घर के सामने स्थित परचून की दुकान पर पहुंचकर परिवार के लोगों से गाली-गलौज करता था। गुरुवार शाम भी वह वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। बताया गया कि हनुमान का बेटा शुभम उसे समझाने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। बाद में शुभम का बड़ा भाई रवि कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए। विवाद बढ़ने पर प्रवीण को चोटें लगीं। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें