लखनऊ में श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, आशियाना में बुधवार को दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आराधना की गई। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांति धारा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधिविधान से संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।