प्रदेश कैबिनेट ने अलीगढ़ की कोल तहसील में नए विश्वविद्यालय साई ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट निर्णयों की जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया के तहत आशय पत्र निर्गत किया जाएगा। इससे अलीगढ़ में उच्च शिक्षा के नए अवसर बढ़ेंगे और विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी।