फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकुवां-ढुकुवां बांध के बहाव में बहा युवक, तलाश जारी

नीरज नरवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 08:58 PM IST

तालबेहट। सुकुवां-ढुकुवां बांध में बुधवार को नहाते समय एक युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की पहचान पूराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम पूराविरधा निवासी सुखदेव (20) पुत्र ख्याली अहिरवार के रूप में हुई है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार सुखदेव बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सुकुवां-ढुकुवां बांध में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी नत्थीखेड़ा राजेश कुमार नागर ने बताया कि परिजनों के अनुसार सुखदेव को तैरना आता था, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि बांध में पानी का बहाव तेज होने के कारण गोताखोर युवक की तलाश के लिए पानी में उतरने को तैयार नहीं हैं। बहाव कम होने के बाद युवक की तलाश दोबारा की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें