फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात और पेयजल की समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण : आयुक्त

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। नवागंतुक मंडलायुक्त कृष्ण कुमार ने सोमवार को झांसी मंडल का पदभार ग्रहण कर लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यातायात, पेयजल सहित तमाम समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। शासन की योजनाओं की प्रगति को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक समय बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था लेकिन अब डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) जैसे परियोजनाओं से क्षेत्र का काफी विकास हो रहा है। इससे पहले सर्किट हाउस में डीएम गौरांग राठी समेत प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संवाद भी किया। शासन की योजनाओं और प्रगति की जानकारी ली। फिर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर आयुक्त प्रियंका, एडीएम पल्लवी मिश्रा, जेडीए सचिव गौरव शुक्ला, एडीएम न्यायिक अरुण कुमार गौड़, जेडीसी सुरेश चंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें