फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटेज कार से निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। गणेश उत्सव के समापन पर आवास विकास से भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाई गई विंटेज कार में विराजमान कराया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों और गणेश जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें