फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रियासी में धूमधाम से मनेगी महाराजा हरि सिंह की जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रियासी में युवा राजपूत सभा के द्वारा महाराजा हरि सिंह की जयंती को बुधवार तेइस तारीख को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को युवा राजपूत सभा के द्वारा एक पत्रकारवार्ता प्रधान राहुल जमवाल उर्फ बंटी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान कहा गया कि हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष पर एक भव्य शोभायात्रा को निकाला जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा को याद किया जाएगा। प्रधान ने जिला के सभी लोगों और हर वर्ग के साथ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वह इस अवसर पर निकाली जाने शोभायात्रा में शामिल हो। तैयारियों को शुरू करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वह बिना किसी भेदभाव के और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए कार्यक्रम में शामिल हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें