बांदीपोरा के ब्लॉक कार्यालय में आयोजित युवा सहभागिता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जहां विधायक नजमुद्दीन भट ने उनसे संवाद किया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई तथा युवाओं को विकास प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।