गांदरबल के फतेहपोरा में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मेहराज मलिक ने पानी की किल्लत, बिजली समस्या और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए दावा किया कि पार्टी के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर की प्रमुख समस्याओं का समाधान और बदलाव संभव है।