फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulmarg: कश्मीर पहुंचे गब्बर, बर्फ के बीच पत्नी संग जमकर खिंचवाई तस्वीरें

Nikita Gupta Updated Sun, 06 Sep 2026 12:10 PM IST

गब्बर के नाम से मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ कश्मीर घूमने पहुंचे। शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और सुहावने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। गुलमर्ग में शिखर धवन ने एशिया की सबसे ऊंची और लंबी केबल कार परियोजनाओं में से एक गुलमर्ग गंडोला की सवारी का आनंद लिया। वे गंडोला के जरिए समुद्र तल से करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित अफारवत चोटी (फेज-2) पर पहुंचे। बर्फ से ढकी इस खूबसूरत चोटी पर पहुंचकर धवन बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने इस यादगार पल को कैमरों में कैद किया और वहां जमकर फोटो खिंचवाए।शिखर धवन ने अपने इस कश्मीर दौरे की खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। इन तस्वीरों में वे अपनी पत्नी के साथ बर्फबारी और पहाड़ों के बीच मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट होते ही उनके प्रशंसकों ने इस पर जमकर प्यार बरसाया है। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कश्मीर की खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं। धवन ने कश्मीर की मेहमाननवाजी और यहां के शांत माहौल की काफी सराहना की। स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि शिखर धवन जैसी मशहूर खेल हस्तियों के कश्मीर आने और सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीरें साझा करने से घाटी में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। इससे देश-विदेश के पर्यटकों में कश्मीर आने को लेकर एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें