बनी में बागवानी और अखरोट उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने किसानों से सरकारी योजनाओं और 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सामूहिक प्रयासों से बनी को बड़े बागवानी हब के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।