बनी में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत एलईडी डिस्प्ले वाहन के माध्यम से लोगों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। एसडीएम संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया और लोगों से जनगणना अभियान में सहयोग करने की अपील की।