कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी पहली पोस्ट साझा की। वीडियो में उन्होंने अपनी आगामी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक दिखाई। इस संस्मरण में उनके बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, प्रेम कहानी और जीवन के निजी अनुभवों का जिक्र है। इंस्टाग्राम से जुड़ने के कुछ ही घंटों में उनके फॉलोअर्स 10 हजार के पार पहुंच गए। वह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रही हैं।