फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा- पहले बेटे की हो गई थी मौत, राजीव-संजय ने उसे कहां दफनाया था?

Wed, 11 Nov 2026 03:00 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी से पहले भी राजीव और सोनिया गांधी के एक बेटे का जन्म हुआ था। लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का खुलासा अब सोनिया गांधी ने अपनी किताब में किया है। सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के मुताबिक, 18 जनवरी 1969 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। सामान्य प्रसव से जन्मा यह बच्चा तय समय से दो महीने पहले पैदा हुआ था। बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। इस खबर से राजीव और सोनिया पूरी तरह टूट गए। राजीव गांधी भी पत्नी के सामने फूट-फूटकर रोए थे।

लेकिन इसके बाद परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि नवजात बच्चे का अंतिम संस्कार कैसे किया जाए? जब बच्चे को नदी में प्रवाहित करने की बात आई, तो सोनिया गांधी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को किसी भी कीमत पर नदी में नहीं बहाने देंगी। आखिरकार राजीव गांधी और संजय गांधी ने दिल्ली के मेहरौली में फिरोज गांधी के फार्महाउस पर उस बच्चे को दफना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें