सीजेपी के प्रमुख चेहरे सौरभ दास और आशुतोष रांका जेल से बाहर आ गए हैं। दोनों को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके, लिखित माफीनामे और हलफनामे के आधार पर जमानत मिली। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जंतर-मंतर पर प्रतिबंधों का पालन करने का आश्वासन दिया। रिहाई के बाद सौरभ दास ने एक्स पर ‘Gyanu Has To Go’ लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया। अभिजीत दीपके ने दोनों को बड़ा नेता बताया, वहीं ध्रुव राठी ने उन्हें आधुनिक दौर का स्वतंत्रता सेनानी कहा। अब सवाल है कि दिवाली के बाद सीजेपी आंदोलन की आगे की रणनीति क्या होगी?