उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध घोषित किया था। मस्जिद समिति की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और आरआरएफ बल तैनात रहा। मस्जिद गिराने के बाद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है... इस पूरे मामले पर बोलते हुए अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि ऐसे लोगे कैसे सच्चे सनातनी हो सकते हैं। सच्चा हिंदू कभी दूसरों का अपमान नहीं करता।