मैथिली ठाकुर अब भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हो चुकी हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मैथिली को जगह मिलना, यह बताता है कि उनका कद काफी बढ़ चुका है। मिथिला क्षेत्र से आने वाली मैथिली की तारीफ भाजपा के बड़े नेता भी कर चुके हैं।