ऊना। शहर के विभिन्न बाजारों में कारोबारी को धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की आस जगी है। शाम के समय जब ऊना शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा किया गया तो बाजारों में शाम के समय भले ही कम भीड़ नजर आई तो वहीं दूसरी ओर कपड़ों की दुकानों में खरीदारी करते लोग नजर आए।त्योहारों के साथ शादियों का भी दौर जारी है। इस सिलसिले में लोग कपड़ा बर्तन सोने चांदी के गहने के अलावा अन्य चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापार मंडल ऊना के प्रधान प्रिंस राजपूत का कहना है कि धनतेरस पर हर वर्ग के कारोबारी को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर ही बाजारों में ज्यादातर खरीददारी को लेकर लोग उमड़ते हैं और उसी के हिसाब से ही कारोबार बढ़ता है। भले ही सोने चांदी अन्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि हुई है फिर भी अन्य विकल्प लेकर लोग बाजारों में खरीदारी करने को उतरे हैं।