फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: लेखराज संधु बोले- गेहूं की बिजाई कतारबद्ध तरीके से करें, मिलेगी बेहतर फसल

कृषि विभाग विकास खंड अंब के विषयवाद विशेषज्ञ लेखराज संधु ने बताया कि किसान को गेहूं के बीज की किस्म की ज्यादा जानकारी नहीं होती है। लेकिन क्षेत्र को देखते हुए विभाग की तरफ से डीवीडब्ल्यू 303, डीवीडब्ल्यू 327, डीवीडब्ल्यू 187, पीबीडब्ल्यू 550 और पीबीडब्ल्यू 343 किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि गेहूं की फसल की बिजाई कतारबद्ध तरीके से करें। इससे बीज की लागत कम आएगी और किसानों को इससे बेहतर फसल के साथ साथ बीज की लागत में कमी का फायदा मिलेगा। छिट्टा देकर बिजाई करने में किसानों को अधिक मात्रा में बीज डालना पड़ता है। गेहूं के अलावा रवि की अन्य फसलों में किसानों की तरफ से बरसीन, प्याज , पालक, मूली और शलगम की मांग रहती है। जिसका बीज विभाग की तरफ से किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। लेखराज संधू ने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से ब्लॉक की नौ पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें