फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: केशव भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया आयोजन

ऊना में स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की दिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से लगातार सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित केशव भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोटरी आई अस्पताल दुसाड़ा के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर लोगों की आंखों की जांच की। शिविर में जांच करवाने पहुंचे लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार चश्मों के नंबर भी दिए गए और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए मरीजों की स्क्रीनिंग भी की गई। ऐसे मरीजों का आगे रोटरी आई अस्पताल दुसाड़ा में निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। समिति की ओर से स्वास्थ्य के साथ-साथ योग, संस्कार और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें