उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद धाम नारी (ऊना) में पंचभीष्म महापर्व पर चल रहे कोटि गायत्री महायज्ञ में तीसरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने अखंड धूने पर माथा टेका और डेरा के अधिष्ठाता एवं श्री श्री 1008 वेदांताचार्य, विद्यालंकार हेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने धर्मद्वार पर शीश नवाया। फिर निर्वाण समाधियों, प्राचीन पीपलों और यज्ञशाला की भी परिक्रमा की।