फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को गति देगी कांग्रेस, बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति

देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और मताधिकार की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी इस मुहिम को बड़े राजनीतिक मंचों तक सीमित रखने के बजाय गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की ओर से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' और 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रभारी विकास ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। बैठक में जिला प्रभारी विकास ठाकुर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है। ऊना में बैठक आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मतदान प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों और पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाएं। अभियान को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। विकास ठाकुर ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने शानू बांध और बीबीएमबी की बकाया राशि से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी है। उनके अनुसार, इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और प्रदेश को आर्थिक लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेशभर में जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा सके। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने तथा संगठनात्मक एकजुटता के साथ काम करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें