फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: हटली स्कूल में विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स, मनोचिकित्सक डॉ. शीतल वर्मा ने किया जागरूक

उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई के तनाव और नशे जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जानी मानी मनोचिकित्सक डॉ. शीतल वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव से निपटने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सेमिनार में स्कूल के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। डॉ. शीतल वर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान परीक्षा, अच्छे अंक प्राप्त करने, भविष्य की चिंता और परिवार की अपेक्षाओं के कारण कई बार बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि विद्यार्थी अपनी समस्याओं को मन में दबाकर रखने के बजाय अपने अभिभावकों, अध्यापकों अथवा किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करें। समय रहते समस्याओं पर बातचीत करने से उनका समाधान निकालना आसान हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें