फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के मैहतपुर में राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मैहतपुर स्थित स्वदेश मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 अक्तूबर को राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सोलन, शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश टेनिकोइट एसोसिएशन के महासचिव श्याम मुरारी ने कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में टेनिकोइट खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता निखारने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश टेनिकोइट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार, संरक्षक अजीत वत्स, संजीव कुमार टक्का, कुलवीर सिंह, अतुल कुमार, रोहिता, सुनीता, संजीव कुमार और मधु बाला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में वरिष्ठ खिलाड़ियों कार्तिक, आदित्य, नहर, आरुष, अनुज, शिवा और अभय ने भी सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से प्रदेश में टेनिकोइट खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें