छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंगलवार को शुरू हुए यज्ञ की 24 घंटे बाद पूर्णाहुति डाली गई । मातारानी को 56 भोग भी लगाए गए। श्रद्धालुओं की ओर से भी लंगर प्रसाद भक्तों में बांटा गया। इस उपलक्ष्य पर बाबा माई दास सदन में भंडारे का भी आयोजन भी किया गया। इस उपलक्ष पर हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में नतमस्तक हुए। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि बुधवार को छिन्नमस्तिका प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया । माता के पुजारियों ने विशेष रुचि लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया । बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने बताया कि पुजारी परिवार की ओर से मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ डॉक्टर राम कुमार कौल की अध्यक्षता में कर सुख शांति की कामना की गई है । इस अवसर पर प्रधान शशि कालिया, पूर्व प्रधान निजू कालिया, भूषण कालिया, विनोद कालिया, संदीप कालिया, आरीश कालिया, जीवन प्रकाश, एसीफ कुलदीप शर्मा, मुनीश शर्मा, सोनू , पंडित अमित शर्मा उपस्थित रहे ।