फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चौआर में 14 नवंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ, शुभारंभ से पहले निकली शोभायात्रा

उपमंडल अंब के चौआर गांव में समस्त गांववासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम शनिवार, 14 नवंबर से शुरू होकर शुक्रवार, 20 नवंबर तक चलेगा। आयोजन आंगनबाड़ी वार्ड नंबर दो के नजदीक किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले शुक्रवार सुबह नौ बजे क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी आस्था और उत्साह प्रकट किया। आयोजन समिति की सदस्य रजनी मनकोटिया ने बताया कि महायज्ञ के दौरान कथावाचक कन्हैया लाल जोशी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करवाएंगे। कथा समाप्त होने के बाद प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन के अंतिम दिन शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह सात बजे हवन और पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कथा वाचन होगा। कथा की समाप्ति के बाद दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से परिवार सहित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें