फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर हमला, बोले- विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह फ्लॉप रही पार्टी

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह फ्लॉप और फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा हताश और निराश है तथा कांग्रेस सरकार के बढ़ते कदमों को देखकर परेशान है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों को देखकर भारतीय जनता पार्टी को यह महसूस होने लगा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का मिशन रिपीट हो रहा है। इसी वजह से भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर लगातार परेशान नजर आ रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार अपने कार्यक्रमों और नीतियों के माध्यम से आगे बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यों और नीतियों का सकारात्मक जवाब देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से चुनौती महसूस हो रही है। इसी कारण पार्टी हताशा और निराशा में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें