फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मंदली स्कूल में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने निकाली प्रभातफेरी

स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार और सह प्रभारी रंजना कुमारी की देखरेख में शिविर की गतिविधियां संपन्न हुईं। दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों की ओर से प्रभातफेरी निकालकर की गई। इसके बाद उन्होंने स्कूल परिसर में फूलों की क्यारियों की साफ-सफाई की। स्वच्छता गतिविधि के बाद स्वयंसेवियों ने रंग-बिरंगी रंगोली की कलाकृतियां बनाईं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें