फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मांगें पूरी न होने पर 27 नवंबर को शिमला मुख्यालय का घेराव करेंगे एचआरटीसी पेंशनर

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने लंबित मांगों को पूरा न किए जाने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन के पेंशनर 27 नवंबर को शिमला स्थित मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में सोमवार को एचआरटीसी के पुराने बस अड्डे ऊना में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों और उन्हें पूरा करवाने के लिए आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। संगठन ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से उठाई जा रही मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पेंशनर शिमला पहुंचकर मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। पेंशनर कल्याण संगठन ने सरकार और संबंधित प्रबंधन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें