ऊना में बीते दिनों जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में महर्षि वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। यह मामला सोमवार को गरमा गया। जिलेभर के हिंदू संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। हिंदू संगठनों से जुड़े करीब 500 युवक एमसी पार्क में सुबह इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक युवक पंजाब से आकर प्रदेश के भोले-भाले लोगों को भड़काता है और एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमे दर्ज करवाता है। कहा की बीते 21 सितंबर को अमित वाल्मीकि ने धर्मपुर के युवक को सरकार बेइज्जत किया और उसकी लाइव विडियो सोशल मीडिया पर डाली। कहा कि ऐसा करने के लिए उसे किसने अधिकृत किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो उन्हें उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा। अमित वाल्मीकि का ऊना स्थित कार्यालय बंद किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।