फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीपलू और जंडियाना में बोले विधायक विवेक शर्मा, हर घर को मिलेगा पक्का रास्ता, हर गांव को मिलेगी सड़क सुविधा

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के जंडियाना में सड़क शिलान्यास के बाद पीपलू में बैठक की। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 1993 से लगातार भाजपा राज करती रही, लेकिन अगर कुटलैहड़ की जनता की दर्दनीय हालत को देखें तो कुटलैहड़ में आज भी सैंकड़ों परिवार पक्के रास्ते और सड़क सुविधा से वांछित हैं। बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाले भाजपा नेता केवल कुटलैहड़ में वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं। पीपलू बैठक में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय पीपलू मेले में हमने कहा था कि अगली बार पीपलू में मैदान बनाकर उस मैदान में जिला स्तरीय पीपलू मेला होगा और उसके लिए एच भूमि चयनित करके उसकी डीपीआर तैयार करने की ओर बढ़ रहे हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के युवाओं को घर द्वार रोजगार देने के लिए हमने जोगी पंगा में 300 कनाल भूमि जो सरकारी हैं। उसे ओद्योगिक के लिए चयनित किया है। वहीं, सोलह सिंगी धार को पर्यटक की दृष्टि से विकसित करके जब उक्त सड़क का चौड़ाईकरण होगा और उक्त सड़क पर आवाजाही बढ़ेगी तो सोलहसिंगी धार के युवा भी स्वरोजगार से जुड़ेंगे। विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सौ दिनों के कार्यकाल में हमने जो भी मांग सीएम साहब के पास रखी है। उसे धन के साथ उसी समय स्वीकृति मिली है। इस मौके पर राज्य कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, स्थानीय प्रधान महिंद्र सिंह, प्रधान सुनील कुमार, पूर्व प्रधान विपिन शर्मा, गुलामदीन, योगराज, धर्म चंद, नंद लाल वर्मा, निर्मला देवी, पुष्पलता के अलावा दर्जनों अन्य लोग मौजूद रहे। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का एक छोर मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू और दूसरा छोर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के विधान सभा क्षेत्र के साथ लगता है। और मध्य में कुटलैहड़ विस क्षेत्र पड़ता है। और यही कारण है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को राज्य सरकार का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर घर तक पक्का रास्ता और हर गांव तक एंबुलेंस सड़क बनाकर सुविधा देना मेरा मुख्य उद्देश्य हैं, ताकि बीमार होने पर हर घर तक एंबुलेंस पहुंचे और घर द्वार स्वास्थ्य सुविधा मिले। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता से अपील करता हूं। कि सड़क और रास्ते के लिए जमीन का विवाद न करें, क्योंकि खंड बिकास कार्यलय बंगाणा में दस करोड़ की धनराशि आपसी जमीनी विवाद को लेकर वैसे ही पड़ी है। जो मुख्य मंत्री के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के विकास को स्वीकृत हुई थी। विवेक शर्मा ने कहा कि अगर सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होती तो राज्य सरकार ने तो ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर पाती न ही आपदा में बेघर हुए परिवारों को आर्थिक सहायता दे पाती। शर्मा ने कहा कि यह भाजपा द्वारा जनता को भड़काने का काम किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि जनता देख रही है। कि राज्य सरकार केंद्र से एक रुपया मदद न मिलने के बाद भी राज्य में विकास की रफ्तार को किस प्रकार आगे बढ़ा रही है और राज्य के अंतिम पंक्ति पर खड़े परिवार तक पहुंचकर उन्हें आर्थिक रूप से और विकास स्वरूप से मदद कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें