जिला ऊना के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहडा बही में रविवार सुबह से ही शिव भक्त मंदिर में शिव शंकर की पूजा अर्चना करने पहुंचे। इस मौके पर महिलाओं ने शिव महिमा का गुणगान किया। सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित राकेश शर्मा द्वारा सभी भक्तजनों को शिव पूजा अर्चना विधिवत तरीके से करवाई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश पंजाब सहित अन्य स्थानों से पहुंचे भक्तजनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लंगर के भंडारों का आयोजन करवाया जा रहा है।