फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद सिकंदर कुमार बोले- 2027 में भारत बनेगा विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था

Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 06:15 PM IST

राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार ने ऊना भाजपा कार्यालय में जिला बुद्धिजीवी सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, एडवोकेट, पेशेवर संस्थाओं और पंचायतीराज संस्थाओं से आए हुए लोगों क़ो संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2027 में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देश के हरेक जिला मुख्यालय पर वितमंत्री द्वारा पेश बजट पर बुद्धिजीवी सम्मेलन के आयोजन की बात कही थी। उसी कड़ी मे सांसद सिकंदर ने उपस्थित लोगों के माध्यम से निर्मला सीतारमण को लगातार सातवीं बार वित्त बजट पेश करने पर जहां हार्दिक बधाई दी। वहीं इस बजट को आत्मसंबल, स्वरोजगारजनित, समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी करार दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुमीत शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार, शाम मनहास, अजय जोशी, बलवंत ठाकुर, हरपाल गोगी, बलबीर व मनोहर विशेषरूप से उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें