थाना कलां के दमोहड़ क्षेत्र की गौशाला बेसहारा गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय बनी हुई है। यहां करीब 45 गोवंश की नियमित देखभाल की जा रही है। गौशाला के लिए समलाड़ा निवासी पंडित चेतराम ने भूमि दान की थी। स्थानीय लोगों के आर्थिक और अन्य सहयोग से चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही है। गौशाला पंजीकृत है और गौ रक्षा समिति के माध्यम से संचालित होने के साथ गौ सेवा आयोग में भी पंजीकृत है।