फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने ऊना में अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2024 03:09 PM IST

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि ऊना में रेल पहुंचाना कांग्रेस सरकार की देन है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पिछले 10 सालों में ऊना से हमीरपुर के लिए रेल पहुंचने की बात के नाम पर जनता को ठगते आए हैं। लेकिन अभी तक हमीरपुर तक रेल नहीं पहुंच पाई। विजय डोगरा ने प्रैसवार्ता में कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, उसपर मुंह तक नहीं खोल पाए हैं। कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना में विकास के नाम पर कोई भी नया काम नहीं करवा पाए हैं। कहा कि पीजीआई सेटेलाइट सेंटर की बात पिछले 10 साल से कह रहे हैं। जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सारी प्रक्रिया पूरी कर दी है। फिर भी पीजीआई सैटेलाइट का कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है और लोगों को सुविधा नहीं मिल पाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें