फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना के सलोह में पुलिस की पाठशाला, विद्यार्थियों को बताए मोबाइल के फायदे-नुकसान

बच्चों को मोबाइल फोन ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना। इसके ज्यादा नुकसान है और फायदे कम। सोशल मीडिया में बच्चे किसी भी अज्ञात शातिर के झांसे में फंस सकते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहे बच्चे ताकि साइबर अपराध से बचे रहे। यह बात विजिलेंस विभाग जिला ऊना के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से केंद्रीय विद्यालय सलोह में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए बच्चों से कही। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल नीलम गुलेरिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। जोकि आपको आपके शिक्षा के क्षेत्र में सफलता तक लेकर जाएगा। इसलिए मोबाइल से दूरी बनाकर किताबें नजदीक लाएं। इसके अलावा उन्होंने समाज में फैल रहे नशे के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया। जबकि ट्रैफिक नियमों की पालना करने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें