युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के माध्यम से उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रदेश सरकार खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान 2026 शुरू करने जा रही है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की इस पहल की शुरुआत जिला ऊना से होगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल ने सोमवार को अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है। इस मौके पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान, एएसपी ऊना अजय राणा, जिला खेल अधिकारी ऊना प्रिंस पठानिया, स्वास्थ्य विभाग से गोपाल कृष्ण सहित अन्य विभागों के अधिकारी वि कर्मचारी मौजूद रहे।