फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोल में विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोल में प्रधानाचार्य संजीव पराशर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सफाई अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व को समझा और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और गंदगी न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। विद्यार्थियों से यह भी आह्वान किया कि वे अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, ताकि आसपास का वातावरण साफ और स्वस्थ बना रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें