प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंदिर परिसर को सुंदर, आकर्षक और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। कार्य में जुटी टीमें दिन-रात मेहनत कर रही हैं, ताकि सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किए जा रहे इन कार्यों के पूरा होने के बाद मंदिर परिसर की सुंदरता में चार चांद लगने की उम्मीद है। मां के दरबार में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर का व्यवस्थित और आकर्षक होना धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं मां चिंतपूर्णी के दर्शन स्थल पर लगा झूमर आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से यह झूमर बंद पड़ा था, वहीं इसकी नियमित साफ-सफाई न होने के कारण इस पर काफी धूल-मिट्टी भी जम गई थी।