फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अंब में देर रात दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, एक का टायर टूटा; अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

अम्ब में पुलिस थाने के पास शनिवार देर रात दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक गाड़ी का टायर टूट गया, जबकि उसका अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे वाहन के चालक को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल के अनुसार, अम्ब निवासी संदीप कुमार अपनी गाड़ी में सड़क किनारे अपनी दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी संख्या PB02EC 3415 के चालक पर आरोप है कि वह तेज रफ्तार में विपरीत दिशा में आ गया और संदीप कुमार की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी गाड़ी सड़क के किनारे चला रहे थे। इसी दौरान दूसरी गाड़ी तेज रफ्तार में आई और गलत दिशा में आकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी का टायर टूट गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे वाहन के चालक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें