फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में जगमगाए 500 दीपक, दीपावली पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

दीपावली के पावन पर्व पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में 500 दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से मां का दरबार जगमगा उठा और पूरा वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति से सराबोर नजर आया। दीपावली के मौके पर स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। मां के दरबार में 500 दीपक जलाने की इस पहल ने दीपावली के उत्सव को और भी खास बना दिया। दीपों की जगमगाहट के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पर्व मनाया। इस दौरान मंदिर में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें