चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर शुक्रवार को वीकेंड के चलते परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों का भारी दबाव रहा। सुबह से शुरू हुआ जाम करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गया, जो शाम 4 बजे तक जारी रहा। जाम में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लंबे समय तक फंसे रहने से कई वाहनों के इंजन गर्म हो गए और चालक गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करते नजर आए। पुलिस जवान यातायात सुचारू करवाने में जुटे रहे। टोल प्लाजा पर पांच एंट्री पॉइंट होने के बावजूद व्यवस्था प्रभावी नहीं दिखी, जिससे पर्यटकों में नाराजगी रही।