फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल की ओर से सोलन के शामती में प्रदेश सरकार की नीतियों व विकास में फिसड्डी साबित होने पर एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरने में सोलन शामती बाईपास की दयनीय स्थिति एवं सोलन सुबाथू रोड की दयनीय स्थिति के विरोध में प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक व मंत्री धनीराम शांडिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके अलावा भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से कई आरोप प्रदेश सरकार पर लगाए गए। भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सभी व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। ग्रामीण सड़कों की हालत दयनीय है जिस से किसानों मरीजों को मंडी व अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हो रहीं है। डाॅ. राजेश कश्यप ने बताया कि सोलन की तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें