शहर के ठोडो मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी संगठन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लड़कों और लड़कियों की करीब 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले वीरवार को खेले गए थे। इसके बाद खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।