फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: रेहड़ी लगाने वाले की बेटी बनेगी डॉक्टर, कनिका ने पास किया नीट, सोलन व्यापार मंडल ने दी बधाई

सोलन के पुराना बस स्टैंड पर फलों की रेहड़ी लगाने वाले राकेश शर्मा की बेटी कनिका शर्मा ने देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा पास कर ली है। कनिका ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियानी हमीरपुर से पूरी की है। इस शानदार उपलब्धि की सूचना मिलते ही पूरे सोलन शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देने के लिए बुधवार को सोलन के प्रमुख समाजसेवी व व्यापार मंडल सोलन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता अन्य व्यापारियों के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित राकेश शर्मा की फलों की रेहड़ी पर पहुंचे। मुकेश गुप्ता और व्यापारियों ने पिता राकेश शर्मा का मुंह मीठा कराया और उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इस खुशी के मौके पर मुकेश गुप्ता ने रेहड़ी से ही फल खरीदे और वहां उपस्थित सभी व्यापारियों व आम जनता में वितरित किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें