फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन तहसील कार्यालय विवाद: नौणी पंचायत के पूर्व प्रधान मदन हिमाचली आए तहसीलदार और नायब तहसीलदार के समर्थन में

सोलन तहसील कार्यालय में बीते दिनों वायरल हुए वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब नौणी पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी मदन हिमाचली भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अधिकारियों का पक्ष रखते हुए सरकारी कार्यालयों में वीडियो बनाने की अनुमति देने पर सवाल उठाए हैं। मदन हिमाचली ने कहा कि उपायुक्त को किसी भी सरकारी कार्यालय में वीडियो बनाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, क्योंकि सरकारी कार्यालयों में पहले से ही निगरानी के लिए कैमरे लगे होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था मौजूद है। मदन हिमाचली ने दावा किया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार शाम 6 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भूमाफिया और खनन माफिया जानबूझकर अधिकारियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सरकारी अधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मदन हिमाचली ने इस मामले में मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि सोलन तहसील कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं दिखाई दिए थे। इसी वीडियो को लेकर अब अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें